पुलिस पर हमला कर अस्पताल से कैदी भगाने वाला आरोपी है पुलिस का बेटा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 04:18 PM

prisoner escape from police custody

सूत्रों के मुताबिक संपत नेहरा एक नेशनल लैवल डिकैथलॉन सिलवर मेडलिस्ट है और चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर का बेटा है।

पंचकूला: पंचकूला सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से कैदी को भगाने वाले आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। आरोपी की पहचान संपत नेहरा के तौर पर हुई है जो एक गैंगस्टर है। कैदी दीपक को भगाने की प्लानिंग अंबाला जेल से ही हो चुकी थी और इसका मास्टरमाइंड था संपत नेहरा। 

एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि गैंगस्टर संपत नेहरा वांटेड आरोपियों में से एक हैं। जिसकी तलाश पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस को भी है। पुलिस ने संपत की पहचान सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद वारदात से की है। कैदी दीपक के दोस्त जोगिंद्र को पंचकूला पुलिस प्रोडक्शन वारंट में अंबाला से पंचकूला लाई थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जोगिंद्र से पुछताछ के दौरान पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिली है जिस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 

नेशनल चैंपियन है संपत...
सूत्रों के मुताबिक संपत नेहरा एक नेशनल लैवल डिकैथलॉन सिलवर मेडलिस्ट है और चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर का बेटा है। संपत का दीपक को छुड़वाने का मकसद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के एक डायरेक्टर का मर्डर करना है। क्योंकि संपत डायरेक्टर से फिरौती मांग रहा था जो संपत को नहीं मिली। अब उसका मर्डर करवाने के इरादे से ही संपत ने दीपक को छुड़वाया है।

डायरेक्टर से फिरौती नहीं मिली तो करवाना चाहता है मर्डर... 
संपत पिछले कुछ महीने से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्रीज के एक डायरेक्टर से फिरौती मांग रहा है। कई बार धमकाने के बाद भी वह फिरौती लेने में सफल नहीं हुआ। हालांकि इस बारे में उस नामी डायरेक्टर की ओर पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। इसी काम के लिए संपत नेहरा ने दीपक को छुड़वाया है। क्योंकि वह दीपक के साथ पहले भी रह चुका है। इन दोनों की दोस्ती लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई थी।

पुलिस के पास है संपत का क्राइम रिकॉर्ड...
संपत नेहरा चंडीगढ़ पुलिस लाइन में रहता था। उसके पिता चंडीगढ़़ पुलिस में कार्यरत हैं। संपत ने पंचकूला में दो बार सरेआम गोलियां चलाई हैं। मोरनी रोड पर गोलियां चलाने के बाद उसने कैफे मालिक पर जानलेवा हमला भी किया था। उस पर केस तो दर्ज है, लेकिन पंचकूला पुलिस इतनी मेहरबान रही कि उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!