खर्राटों से हैं परेशान, तो रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स (pics)

Edited By ,Updated: 11 Apr, 2016 11:36 AM

disturbing snoring follow these tips to prevent

क्सर हम सभी खर्राटे को नज़रअंदाज़ करते रहते हैं, पर इन्हें हल्के में न लें। एेसे में किसी के पास सोना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है। यह हमें...

अक्सर हम सभी खर्राटे को नज़रअंदाज़ करते रहते हैं, पर इन्हें हल्के में न लें। एेसे में किसी के पास सोना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है। यह हमें एलर्जी, नाक की सूजन, जीभ मोटी होना, अधिक धूम्रपान करना, शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करने से होते हैं। यह खर्राटे स्लिपिंग डिस ऑर्डर का हिस्सा भी हो सकता है। इसलिए अापको खर्राटों से बचने के लिए डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिएं। तो आइए जाने खर्राटे से बचने के तरीेकें।

 

- मन शांत रखें 

अगर अापको सोते समय खर्राटे लेने की आदत हैं तो सोते समय मन को शांत व मस्तिष्क को बाहरी विचारों से मुक्त रखकर सोएं। एेसा करने से अापकी यह खर्राटे लेने की अादत काम हो सकती है। 

 

- पानी पीएं

शरीर में पानी की कमी के कारण भी खर्राटे लेने की अादत पड़ जाती है। इसलिए शरीर को सेहतमंद रखने अौर खर्राटों से दूर रहने के लिए दिन में पानी का सेवन ज्यादा करें।

 

- वजन कम करें

जो लोग मोटे होते हैं उनके गले में  युक्त कोशिकाएं जमा होने से गले में सिकुड़न होती है, जिस के कारण वह खर्राटे लेते है। इसलिए इन्हें दूर करने के लिए पहले अपना वजन कम करें।

 

- करवट से सोएं

पीठ के बल सोने से ज्यादा खर्राटे अाते हैं। इसलिए करवट के बल सोना चाहिएं। इस मुद्रा में सोने से खर्राटों की आशंका कम हो जाती हैं।

 

- धूम्रपान से बचें

जो लोग धूम्रपान करते हैं उनकी वायुमार्ग की झिल्ली में परेशानी होने से नाक अौर गले में हवा पास होना रूक जाता है। इसलिए वह लोग ज्यादा खर्राटें लेते हैं। उन्हें धूम्रपान छोड़ देना चाहिएं।


- नींद की गोलियों से बचें

जो लोग नींद की गोलियां लेते हैं वह इनका सेवन न करें क्योंकि यह मांसपेशियों पर विपरीत प्रभाव डालती है जिसके कारण इनसे भी खर्राटे आते है। 

 

- सोने का समय

रात को अपना सोने का एक समय रखें अौर शरीर के किसी भी अंग पर जोर न डाले। शरीर को पूर्ण आराम दें। 

 

- एक्सरसाइज 

खर्राटों को कम करने के लिए चिकित्सक का सलाह लेकर गले की मांसपेशियों की एक्सरसाइज करें। 

 

- नमक का सेवन कम करें

अगर अाप को ज्यादा खर्राटे अाते हैं तो नमक का सेवन कम करें। डाइट से नमक कम करके गले की भीतरी सूजन को कम करने में मदद मिलती है अौर खर्राटे को रोका जा सकता हैं।

 

- सिर ऊंचा करके सोएं

रात को सोते समय सिर को ऊंचा करके सोने से खर्राटे की समस्या से बचा जा सकता हैं।

 

- भोजन की मात्रा 

सोने से पहले हल्का और कम भोजन करें, ताकि खर्राटों से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!