हाई हील्स के ढेरों नुकसान आप भी जान लें ज़रा(Pix)

Edited By ,Updated: 14 Jun, 2016 11:38 AM

high heel disadvantage for health

फुटवियर फैशन की बात करें तो हाई हील्स फैशनपरस्त महिलाओं की पहली पसंद है। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड की हीरोइनें और मॉडल्स, वह भी हाई हील्स को ही फर्स्ट प्रैफरैंस देती हैं।

फुटवियर फैशन की बात करें तो हाई हील्स फैशनपरस्त महिलाओं की पहली पसंद है।  हॉलीवुड हो या बॉलीवुड की हीरोइनें और मॉडल्स, वह भी हाई हील्स को ही फर्स्ट प्रैफरैंस देती हैं। लड़कियां खुद को अट्रैक्टिव और ग्लैमर्स दिखाने के चक्कर में हाई हील्स ही पहनना चाहती है। वहीं कुछ लड़कियां अपनी छोटी हाइट को छिपाने के लिए  भी इसका चुनाव करती हैं। पूरे विश्व में 18 से 24 वर्ष की आयु की 49 प्रतिशत महिलाएं रोजाना हाई हील्स पहनती है लेकिन शायद वह हील्स पहनने के नुकसान नहीं जानतीं। यह हमारे शारीरिक ढांचे को बुरी तरह से प्रभावित करती है। यह घुटनों हिप और स्पाइन पर नकारात्मक असर डालती है। कई बार तो बैलेंस बिगड़ने पर यह हमारे पैर में मोच का कारण भी बन जाती हैं। रोजाना हील्स पहनने वाले यंगस्टर्स को इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में पता होना चाहिए।
 
-हमारे पैरों के सोल पर 2 लाख से ज्यादा तंत्रिकाएं होती हैं। यहीं तंत्रिका सेंसर की तरह सीधा दिमाग को सिगंल देती हैं जिससे हम बिना नीचे देखे स्ट्रेट चल पाते हैं लेकिन लगातार हील्स पहनने से इन नर्व सेंसर को नुकसान पहुंचता है। वहीं, कई बार तो हम अपना संतुलन भी खो देते हैं और गिर जाते हैं।
 
-यह धीरे-धीरे आपकी हड्डियों के आकार को बदल देती है। इससे स्पाइन के डिस्टर्ब होने का डर बन जाता है। यह आपके रीढ़ की हड्डी और हिप्स को बाहर की ओर धकेलती है। स्पाइन पर असर पड़ने की वजह से पीठ दर्द एक हमेशा रहने वाला दर्द बन जाता है।
 
-हील्स की वजह से घुटने के भीतर की ओर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे महिला को घुटने दर्द की परेशानी रहने लगती है। 
 
- इससे पैरों के बोल्स पर ज्यादा प्रैशर पड़ता है, जिससे पैरों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। 
 

- हाई हील वियर करने से वजन का संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से सभी  हड्डियों और जोड़ों पर विपरीत असर पड़ता है। वहीं हील्स पहनने से पैरों पर दबाव बढ़ता है जिससे आप शरीर के ऊपरी हिस्से का संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। इसी चक्कर में आप अजीब तरीके से खड़े होना और चलना शुरू कर देते हैं जिससे आपका पोश्चर खराब हो सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!