खाद्य तेल भोजन पकाने का मुख्य आधार है। सूरजमुखी ,जैतून,तीसी,लौंग,सरसों,नारियल आदि तेल तलने के लिए उपयोग में लाए जाते है। एक से अधिक बार पकाने से इसमें जहरीला पदार्थ पैदा होता है, जिसका सम्बंध मस्तिष्क सम्बंधी बीमारियों,कुछ प्रकार के कैंसरों,अल्जाइमर्स तथा पार्किंसंस जैसे रोगों से होता है। कुछ एल्डीहाइड गर्म करने पर उड़ जाते हैं, लेकिन कुछ अन्य एल्डीहाइड तलने के बाद भी तेल में मौजूद रहते हैं।