हिमाचल में विपक्ष कर रहा क्षेत्रवाद की राजनीति : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 02 Jan, 2015 09:12 AM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा का दावा करने वाले इस दल के नेता प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम पर बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को क्षेत्रवाद...

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा का दावा करने वाले इस दल के नेता प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम पर बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को क्षेत्रवाद के आधार पर बांटने की बजाय विकास कार्य में विश्वास रखती है।

 

मुख्यमंत्री वीरवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश का 99 फीसदी विकास कांग्रेस सरकारों की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रवाद और जातिवाद पर राजनीति करने की बजाय प्रदेश का समग्र विकास करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए सारा हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नए साल में नई ऊर्जा से काम करेगी और पहले की तरह पारदर्शी प्रशासन देने के प्रति वचनबद्ध है।

 

वहीं सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखसिंदर सिंह सुक्खू उनके भगत हंै। वह प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं। स्टोक्स ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत मेंकहा कि परिवहन मंत्री जीएस बाली की रैली में वह कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से शामिल हुईं थी। यदि बाली का कोई अलग उद्देश्य है तो इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी नेता के अपने अलग विचार हो सकते हैं लेकिन वह पार्टी की निष्ठावान सिपाही है और इसकी मजबूती के लिए काम करेंगी।

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए लोगों ने बधाई दी जिस पर उन्होंने आभार जताया है। मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताआें, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताआें, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दूरभाष पर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मंत्रिमंडल के सहयोगी, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, विभिन्न निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कांग्रेस नेताआें, वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रदेश के दूरदराज से आए लोग थे। मुख्य सचिव पी$ मित्रा ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!