दिवालियापन के मुहाने पर सरकार : धूमल

Edited By ,Updated: 17 Jan, 2015 11:58 PM

article

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अल्प अंतराल में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्जा उठाया है। इससे प्रदेश आर्थिक दिवालियापन के मुहाने पर खड़ा हो गया है।

बरोटीवाला: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अल्प अंतराल में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्जा उठाया है। इससे प्रदेश आर्थिक दिवालियापन के मुहाने पर खड़ा हो गया है। प्रदेश सदस्यता महा अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि भाजपा ने अपने पिछले कार्यकाल में 5 वर्षों के भीतर 6672 करोड़ रुपए का कर्जा उठाया लेकिन कांग्रेस ने 2 वर्षों के भीतर भारी-भरकम कर्जा लिया है।

 

धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्य को आर्थिक तौर पर कंगाल बनाने पर आमदा हो गए हैं। यह इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि सीएम जानते हैं कि यह उनकी आखिरी पारी है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से कांग्रेस सरकार अपनी विदाई की तैयारियां शुरू कर देगी। यह लोहड़ी कांग्रेस सरकार की अंतिम लोहड़ी थी अगली लोहड़ी वह अपनी विदाई के रूप में मनाएंगे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!