भाजपा अध्यक्ष का भतीजा कर रहा खनन : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2015 12:04 AM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन गतिविधियों में बड़े स्तर पर भाजपा के लोग संलिप्त हैं।

ऊना: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन गतिविधियों में बड़े स्तर पर भाजपा के लोग संलिप्त हैं। मंगलवार को दौलतपुर के विश्रामगृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के भाई का बेटा भी मुख्य ठेकेदार है और वनगढ़ में हो रहे अवैध खनन में वह भी संलिप्त है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैहतपुर स्थित आईपीएच विभाग के एसडीओ ने अवैध खनन के मामले में पुलिस में जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें कुछेक ऐसे ठेकेदारों के नाम हैं जो कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। सच्चाई यह है कि वनगढ़ क्षेत्र में भारी मात्रा में भाजपा के ठेकेदार और भाजपा से जुड़े हुए लोग अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोषी कोई भी और किसी भी पार्टी से क्यों न हो, उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के भाई के बेटे की भूमिका की भी जांच करवाई जाएगी।

 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी। क्या अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे थे? क्या उनकी भी खनन में भागीदारी थी? इस पर भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले पर सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी कि जब उन्हें पता था तो कुछ लोगों को क्यों छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से जुड़ा व्यक्ति चाहे किसी भी पार्टी का है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!