तय समय में ऑनलाइन मैंबरशिप पूरी करें महिलाएं

Edited By ,Updated: 26 Jan, 2015 12:34 AM

article

भाजपा नेत्री विजय राजे सिंधिया की 14वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन घुमारवीं में मनाया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाग लेकर विजय राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

घुमारवीं: भाजपा नेत्री विजय राजे सिंधिया की 14वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन घुमारवीं में मनाया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाग लेकर विजय राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजमाता विजय राजे सिंधिया का भाजपा के महिला संगठन के गठन व उसे आगे बढ़ाने में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक कुल 10 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को साकार करने के उद्देेश्य से तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने केलिए महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

 

धूमल ने महिलाओं से आह्वïान किया कि वे ऑनलाइन मैंबरशिप को तय सीमा के अंदर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा ही महिलाओं को पंचायती राज सस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था तथा प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री भी एक महिला ही थी। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को पार्टी सदस्य बनाने का आह्वïान किया। इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रीतू सेठी ने कहा कि फरवरी माह में 16 से 21 फरवरी तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला सदस्यता संयोजक रश्मि धर सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष रमा वर्मा व भाजपा प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रिखी राम कौंडल, पूर्व विधायक कर्मदेव धर्माणी, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, विक्रम शर्मा, राकेश चोपड़ा, घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण सिंह ठाकुर,  प्रवक्ता महेंद्र पाल रत्वान, भाजपा विधिक प्रकोष्ठ सदस्य प्रेम सागर भारद्वाज, महेंद्र धर्माणी आदि ने भाग लिया।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!