कल्याण सिंह आज लेंगे राज्यपाल की शपथ

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 12:40 AM

article

पहाड़ी राज्य हिमाचल के राज्यपाल के रूप में कल्याण सिंह आज राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे।

शिमला: पहाड़ी राज्य हिमाचल के राज्यपाल के रूप में कल्याण सिंह आज राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह हिमाचल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। वह प्रदेश के 26वें राज्यपाल होंगे।

 

मंगलवार देर शाम राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, मंत्रिमंडल सदस्य विद्या स्टोक्स एवं ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायकगण, नगर निगम शिमला के महापौर संजय चौहान, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें दोपहर बाद करीब 3.30 बजे राजभवन पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनके विमान को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतारने की बजाय चंडीगढ़ उतारा गया और वहां से वह सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुए, ऐसे में उनके शिमला पहुंचने में देरी हुई। राज्यपाल थोड़ी देरी के लिए बड़ोग में रुके और वहां से शिमला के लिए रवाना हुए।

 

राजभवन पहुंचे हिमाचल के नामित राज्यपाल कल्याण सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि शांति, सादगी और मेहनत पहाड़ी राज्य के लोगों की पहचान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आकर उन्हें उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनकी पुरानी मित्रता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!