आधारहीन बयानबाजी कर रहे धूमल : कांग्रेस

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2015 10:38 PM

article

4 कैबिनेट मंत्रियों विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, मुकेश अग्रिहोत्री और सुधीर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए आधारहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।

शिमला: 4 कैबिनेट मंत्रियों विद्या स्टोक्स, जीएस बाली, मुकेश अग्रिहोत्री और सुधीर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए आधारहीन बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सही है। उन्होंने कहा कि धूमल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन आजकल राजनीतिक अवसाद से जूझ रहे हैं और अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए अनर्गल बयानबाजी के लिए नित नए मुद्दे तलाशते रहते हैं।

 

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि गत दिनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तौर पर प्रदर्शन कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की तरफ से धूमल को प्रदर्शन के बारे में पहले ही सूचित किया गया था लेकिन इस पर संज्ञान लेने की बजाय ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे अशांति फैल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारा मामला पूर्व मुख्यमंत्री के दिमाग की उपज है और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताआें को प्रतिक्रिया के लिए उकसाया।

 

प्रदेश सरकार के सत्तासीन होते ही धूमल ने स्वभाव के अनुरूप वर्तमान सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिशें शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि अब जब कानून अपना कार्य कर रहा है तो लोगों का ध्यान बंटाने और जांच एजैंसियों को दबाव में लाने के लिए भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के लोग भलीभांति जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री आेछी राजनीति करके वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के प्रति दुष्प्रचार करके अशोभनीय राजनीति करते रहे हैं, जो उनकी तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!