अपने बेटे के खिलाफ कैसे निष्पक्ष जांच करेंगे वीरभद्र : धूमल

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2015 09:22 PM

article

कुटलैहड़ में भाजपा की रोष रैली की अगुवाई करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वीरभद्र को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ......

बंगाणा/बडूही: कुटलैहड़ में भाजपा की रोष रैली की अगुवाई करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वीरभद्र को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ शिमला कांड में एफआईआर दर्ज हुई है, ऐसे में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का पदभार संभाले वीरभद्र सिंह बताएं कि कैसे बाप अपने बेटे के खिलाफ निष्पक्ष जांच करवा सकता है।

 

धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह जब शांता कुमार से डरते थे, तब उनकी आलोचना करते थे और आज धूमल से डरते हैं तो उनकी आलोचना कर रहे हैं। शांता कुमार को अपने राजनीतिक आदर्श बताने वाले वीरभद्र सिंह अब क्यों नहीं शांता कुमार की सलाह के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं पर करवाए हमले की सीबीआई जांच के आदेश दे रहे हैं।

 

धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कुछ अधिक जल्दबाजी में हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि वह कुटलैहड़ में आकर आधे-अधूरे कामों का उद्घाटन करके चलते बने हैं। धूमल ने कहा कि ऊना में प्रदेश की खड्डों में खनन माफिया सरकार के संरक्षण से करोड़ों रुपए कमा रहा है तो वहीं कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। जिला ऊ ना की रेत बेच कर कांग्रेस के कुछ चहेते तो धन्नासेठ बन बैठे हैं।

 

मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी को हास्यास्पद करार देते हुए धूमल ने कहा कि पूर्व एक्सियन धर्माणी का उनके घर में कत्ल कर दिया जाता है और उनकी पत्नी को घर के सिलैंडर में आग लगाकर जलाने का प्रयास होता है। थुरल में नाबालिग लड़की को शादी समारोह से उठाकर बलात्कार किया जाता है। आए दिन प्रदेश में लाशें मिलने का क्रम जारी है। यहां तक कि छोटी-छोटी बच्चियां भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। क्या यह कानून व्यवस्था मंत्रियों को दिखाई नहीं देती है। धूमल ने कहा कि प्रदेश में लूट मची हुई है। कोई रेत लूट रहा है और कोई ऋण दिलाने में लूट रहा है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!