धूमल के खिलाफ जल्द पेश होगा चालान : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 06 Feb, 2015 10:55 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को री-इम्प्लायमैंट देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ विजीलैंस की तरफ जल्द चालान पेश किया जाएगा।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा को री-इम्प्लायमैंट देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ विजीलैंस की तरफ जल्द चालान पेश किया जाएगा। वीरभद्र सिंह शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इस मामले को लेकर तत्कालीन राज्यपाल उर्मिला सिंह ने सरकार के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ यह कहा गया था कि राज्य सरकार अपने स्तर पर निर्णय लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पहले भी 2 बार ऐसा हुआ है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल में पहले आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा मंजूर किया क्योंकि वह भाजपा टिकट पर चुनाव लडऩा चाहते थे। बाद में जब टिकट नहीं मिला, तो उनको री-इम्प्लायमैंट दे दी गई। उन्होंने कहा कि इस्तीफा मंजूरी के बाद एएन शर्मा को किसी अन्य स्थान पर नियुक्ति दी जा सकती थी लेकिन री-इम्प्लायमैंट दिया जाना गलत है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राज्यपाल उर्मिला सिंह ने पूर्व आईपीएस अधिकारी एएन शर्मा की फाइल को लौटा दिया था। इसमें विजीलैंस ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगी थी।

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र संभवत: मार्च माह के आरंभ में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इसमें आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डा. केके कटोच पर लगे आरोपों को लेकर टिप्पणी से मना किया। उन्होंने कहा कि यह मामला राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र का है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!