रद्द हो सकती है कंडक्टर भर्ती

Edited By ,Updated: 14 Mar, 2015 12:33 AM

article

हिमाचल पथ परिवहन निगम की तरफ से कौशल विकास भत्ता योजना के तहत की जा रही कंडक्डरों की भर्ती को रद्द किया जा सकता है।

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम की तरफ से कौशल विकास भत्ता योजना के तहत की जा रही कंडक्डरों की भर्ती को रद्द किया जा सकता है। इस मामले पर विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष को भी आपत्ति है। सत्ताधारी दल के करीब आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों ने इस सिलसिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सुबह और शाम के समय 2 बार मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सीपीएस मनसा राम, संजय रत्न, अजय महाजन और किनरेश जंग के इस संदर्भ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने की सूचना है।

इस संदर्भ में जब विधायकों ने अपना पक्ष रखा तो सुबह के समय परिवहन मंत्री जीएस बाली भी मौजूद थे। हालांकि शाम की बैठक से पहले बाली दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी विधायकों को आश्वासन दिया कि प्रक्रिया के गलत होने पर इसे रद्द किया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी इस दौरान माना कि यदि प्रक्रिया से विधायक संतुष्ट नहीं हैं तो इसे रद्द किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसके लिए ऐसे नियम बनाए जाने चाहिए जो मान्य हों। विधायक संजय रत्न ने इस सिलसिले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायकों ने इस प्रक्रिया में कम से कम रिटन टैस्ट रखे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ ही भर्ती की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!