मैं राज्यपाल का सम्मान करता हूं : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 26 Mar, 2015 12:29 AM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश के राज्यपाल का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के संदर्भ में कोई अपशब्द नहीं कहा है।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश के राज्यपाल का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के संदर्भ में कोई अपशब्द नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ भी उनकी तरफ से कोई गलत शब्द नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन राज्यपाल के निर्देश पर ही मामला कोर्ट में गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्यपाल के आदेश बाद में आए हैं।

उल्लेखनीय है कि एएन शर्मा मामले में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को आरोपी बनाया गया है। भाजपा ने इस संदर्भ में वर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह से भी शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने मामले की फाइल जयपुर मंगवाई थी। इसमें उनकी तरफ से टिप्पणी की गई थी कि प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री रहते हुए इससे कोई लाभ नहीं मिला, जिसे देखते हुए उन पर मामला चलाना सही नहीं है। विधानसभा में इससे संबंधित मामला भाजपा विधायक रविंद्र रवि ने प्रश्नकाल से पहले उठाने का प्रयास किया लेकिन विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से इसकी अनुमति नहीं दी गई।

डिनर डिप्लोमैसी से नहीं डरता
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह किसी डिनर डिप्लोमैसी से नहीं डरते।  पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सही ढंग से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के डिनर होते रहते हैं, जिससे डरने की आवश्यकता नहीं होती। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी उसके बाद की है, जब बीते रोज सत्ता पक्ष के कुछ असंतुष्ट डिनर के दौरान आपस में मिले हैं। इस डिनर में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, सीपीएस राजेश धर्माणी, रोहित ठाकुर, विधायक आशा कुमारी, रवि ठाकुर, अजय महाजन और किशोरी लाल सहित अन्य विधायकों ने भाग लिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!