वीरभद्र सरकार हर मोर्चे पर फेल : धूमल

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2015 10:46 PM

article

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपहरण, लूटपाट व बलात्कार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मूकदर्शक बने हुए हैं।

दौलतपुर चौक: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपहरण, लूटपाट व बलात्कार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मूकदर्शक बने हुए हैं।

प्रेम कुमार धूमल शनिवार को दौलतपुर चौक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार विकास की बजाय राजनीतिक विरोधियों पर किस तरह झूठे केस दर्ज करे, केवल उसी रणनीति पर ध्यान केन्द्रित किए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर हुए हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि कितने शर्म की बात है कि सत्तासीन पार्टी के रईसजादे सरेआम भाजपा कार्यालय पर हमला करके तोडफ़ोड़ करने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिना कोई जांच किए आरोपियों को क्लीन चिट देते फिर रहे हैं।  हिन्दू अगर कहीं भी मूर्ति पूजा करते हैं तो कांग्रेसियों को उसमें सदैव साम्प्रदायिकता ही नजर आती है। 

धूमल ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा सत्र के दौरान ऐसे स्कूलों का भी मामला उठाया है, यहां 10 ऐसे स्कूल हैं यहां एक बच्चा व 2 अध्यापक तैनात हैं, सरकार को चाहिए कि वह अनुपात और संतुलन को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, राममूॢत शर्मा आदि मौजूद थे।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!