Edited By ,Updated: 15 Apr, 2015 12:02 AM
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश को बांटने का आरोप लगाया है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री पर प्रदेश को बांटने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो बयान मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ दे रहे हैं, वह काम वह स्वयं करते रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी करके वह प्रदेश की समस्याआें से जनता का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रहे हैं।
सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वीरभद्र सिंह ने चिटों पर भर्तियां करके विशेष क्षेत्र के लोगों को नौकरियां दीं। आज भी रिकार्ड है कि उनके शासनकाल में पीडब्ल्यूडी में साऊथ जोन को ज्यादा पैसा मिलता था और नॉर्थ जोन को कम वोट पडऩे के चलते कम राशि दी जाती रही है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार ने डिप्टी एडवोकेट जनरल और एडीशनल एडवोकेट जनरल बनाते समय केवल शिमला जिला को ही तरजीह दी है।