किसानों के हितों पर उद्योगों को बढ़ावा नहीं : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2015 10:59 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान, खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में किसानों के हितों की कीमत पर उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति किसी भी कीमत पर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं...

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान, खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में किसानों के हितों की कीमत पर उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति किसी भी कीमत पर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नीति की कांग्रेस सरकारें कभी भी हिमायती नहीं रही हैं तथा आज इस देश का पूरे विश्व में जो डंका बज रहा है, वह कांग्रेस की ही देन है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि देश की आजादी के बाद सभी प्रधानमंत्रियों ने किसानों के हितों की सदैव रक्षा की है और यही नहीं, देश के भूमिहीन आम आदमी को जागीरदारी प्रथा के चंगुल से छुड़ाकर जमीनों के मालिकाना हक दिलवाए हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डा. मनमोहन सिंह तक सभी प्रधानमंत्रियों ने देश के विकास में किसानों की भूमिका को समझा है। लाल बहादुर शास्त्री जैसे कांग्रेस के महान नेता को आज भी किसानों के हितैषी प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है और लोगों के मन में जय जवान जय किसान का नारा आज भी ताजा है।

वर्तमान केन्द्र सरकार की मंशा पर कटाक्ष करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश के किसान मेहनती तथा भोलेभाले जरूर हैं लेकिन वे भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से भी भलीभांति परिचित हैं। इस रैली में हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया तथा मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के उनके अन्य सहयोगी ङ्क्षसचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ठाकुर कौल सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली, कृषि मंत्री सुजान ङ्क्षसह पठानिया, उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल सहित प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता रैली में शामिल हुए।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!