Edited By ,Updated: 25 Apr, 2015 04:42 PM
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एनडीए सरकार के अब तक के कार्यकाल को उत्साहजनक और बेहतरीन बताया है।
शिमला: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने एनडीए सरकार के अब तक के कार्यकाल को उत्साहजनक और बेहतरीन बताया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार भ्रष्टाचार व महंगाई पर लगाम लगाने में सफल रही है। केंद्र सरकार ने देश के विकास और समृद्घि के लिए किसानों, गरीबों, मजदूरों, वंचितों, महिलाआें और युवाआें सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों की बदोलत देश में महंगाई कम हुई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाया गया है।
धूमल ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी यदि किसान के हालात नहीं सुधरे हैं, तो इसके लिए पूर्व की सरकार जिम्मेदार है। यह पहली बार हुआ है कि फसलों का मुआवजा 50 प्रतिशत फसल नष्ट होने की बजाय अब 33 प्रतिशत फसल नष्ट होने पर मिलेगा, साथ ही मुआवजा राशि को भी बढ़ाकर डेढ़ गुनाा किया गया है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्तायोग से 40,625 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है, साथ ही प्रदेश में बनने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्गों के लिए 9500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि और रेवले के विस्तारीकरण के लिए 353 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। धूमल ने कहा कि आर्थिक सहायता के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में आईआईएम और बिलासपुर जिला में एम्स खोलने की घोषणा भी हिमाचल प्रदेश के विकास के प्रति एनडीए सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है।