केंद्र से उठाएंगे प्रोजैक्टों में हिस्सेदारी का मामला : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2015 12:37 AM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिजली प्रोजैक्टों में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी का मामला केंद्र सरकार से उठाने की बात कही है, साथ ही शानन प्रोजैक्ट को वर्ष, 2023 के बाद राज्य को देने का मामला भी उठाया जाएगा।

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिजली प्रोजैक्टों में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी का मामला केंद्र सरकार से उठाने की बात कही है, साथ ही शानन प्रोजैक्ट को वर्ष, 2023 के बाद राज्य को देने का मामला भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिकी में सेब का महत्वपूर्ण योगदान है और इसे महत्वपूर्ण फलों की श्रेणी में लाने को कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बीबीएमबी से संबंधित मामला पंजाब और हरियाणा से उठाया जाएगा ताकि राज्य को हिस्से के रूप में मिलने वाली राशि शीघ्र जारी हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कशांऊ प्रोजैक्ट के काम में तेजी लाने के मामले पर बैठक में चर्चा होगी। राष्ट्रीय महत्व के रेणुका और कशांऊ प्रोजैक्ट में दूसरे राज्य भी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश अपने प्रोजैक्टों में दूसरे राज्यों को हिस्सा देने संबंधी बात स्वीकार नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां पर वह शनिवार को उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक का आयोजन 25 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बार बैठक की मेजबानी हिमाचल प्रदेश कर रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिषद के उपाध्यक्ष हैं। बैठक में हिमाचल सहित हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, राजस्थान और दिल्ली सरकारों के मंत्री और इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!