पंचायत चुनावों से पहले घर-घर जाएगी भाजपा : धूमल

Edited By ,Updated: 24 May, 2015 10:04 AM

article

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में एक जून से 31 जुलाई तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में एक जून से 31 जुलाई तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसके चलते भाजपा हर गांव व घर में संपर्क साधेगी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का लिखा पत्र हर व्यक्ति को देगी ताकि पंचायत चुनावों से पहले भाजपा हर घर तक लोगों से संपर्क साध सके। धूमल शनिवार को बरोहा में हमीरपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व आईएएस ऑफिसर केआर भारती को भाजपा में शामिल होने तथा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा को हमीरपुर मंडल की तरफ से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे।

धूमल ने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा मात्र ढोंग है तथा पदयात्रा में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने कभी न तो हल देखा है और न ही कभी हल पकड़ा है। उन्होंने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस कांग्रेस ने देश पर 50 वर्षों से ज्यादा राज किया और देश की जमीन को कौडिय़ों के भाव उद्योगपतियों को बेचा, वही कांग्रेस आज भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रही है।

धूमल ने कहा कि मोदी सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल देश के किसानों व विकास के हित में है। किसानों से जो जमीन ली जाएगी उसके बदले में उन्हें 4 गुना ज्यादा पैसे और उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। धूमल ने स्पष्ट किया कि जिस भूमि का अधिग्रहण सरकार करेगी उसे धन्नासेठों या उद्योगपति को नहीं दिया जाएगा क्योंकि बिल में इस बात को स्पष्ट किया गया है। किसानों से तभी भूमि ली जाएगी जब उस भूमि में हवाई पट्टी, हाईवे का निर्माण या बड़े सरकारी संस्थान का निर्माण होगा। 

एक साल में एक प्रतिशत बढ़ा भाजपा का वोट बैंक : सत्ती
 भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में भाजपा का पूरे देश में एक प्रतिशत और वोट बैंक बढ़ गया है। इसका खुलासा हाल ही में एक सर्वे से हुआ है। सतपाल सत्ती शनिवार को हमीरपुर और भोरंज भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है कि आज प्रदेश में 15 लाख से ज्यादा भाजपा के सदस्य बने हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!