क्रिमिनल रिकार्ड ऑनलाइन रखने में हिमचाल को पहला तो चंडीगढ़ पुलिस को मिला दूसरा स्थान

Edited By ,Updated: 18 May, 2017 08:00 AM

keep online record

आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों का सारा रिकार्ड चंडीगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन कर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नैटवर्क सिस्टम प्रोजैक्ट (सी.सी.टी.एन.एस.) के साथ जोड़ दिया है।

चंडीगढ़ (सुशील): आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों का सारा रिकार्ड चंडीगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन कर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नैटवर्क सिस्टम प्रोजैक्ट (सी.सी.टी.एन.एस.) के साथ जोड़ दिया है। अब फरार आरोपियों का ऑनलाइन रिकार्ड देखकर दूसरे राज्यों की पुलिस अपराधियों को पकड़ सकेगी। अपने 17 पुलिस स्टेशनों में ऑनलाइन सुविधाएं देने पर चंडीगढ़ पुलिस को नैशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नैटवर्क सिस्टम प्रोजैक्ट के लिए निर्धारित नौ मापदंडों पर चंडीगढ़ पुलिस ने 87 अंक प्राप्त कर दूसरा नंबर हासिल किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले दस साल का रिकार्ड कम्प्यूटर पर अपडेट कर दिया है। 

 

वहीं हिमाचल पुलिस ने 90 अंक हासिल कर पहला रैंक हासिल किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने 17 थानों का सारा रिकार्ड  ऑॅनलाइन किया गया है। पुलिस थानों में सारी कार्रवाई कंप्यूटर पर होती है। सी.सी.टी.एन.एस. में प्रावधान के तहत कोई भी अधिकारी जिसे जानकारी देखने के लिए अधिगृहीत किया गया है वह थानों की कार्य को आसानी से अपने दफ्तर में बैठकर देख सकेंगे। इससे थाना के पुलिसकर्मी रिकार्ड में हेर-फेर नहीं कर पाते। इससे पहले पुलिसकर्मी मैनुअल तरीके से काम करने के दौरान रिकार्ड में हेराफेरी कर देते थे। कई बार तो रोजनामचे में बैक डेट में एंट्री कर देते थे। चंडीगढ़ पुलिस ने गुम हुए बच्चे, मोस्ट वांटेड, भगौड़े समेत अन्य आरोपियों की फोटो ऑनलाइन कर सी.सी.टी.एन. से ङ्क्षलक कर रखा है।


 

ऑनलाइन डी.डी.आर. 
लोगों का सामान गुम होने पर उन्हें डी.डी.आर. दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन पुलिस ने ऑनलाइन डी.डी.आर. कर दी है। 

 

ऑनलाइन पी.सी.सी. 
विदेश जाने के लिए लोगों को पुलिस क्लीयरैंस सर्टीफिकेट की जरूरत होती है। इस सर्टीफिकेट को हासिल करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के पास लोगों को धक्के खाने पड़ते थे। पुलिस विभाग अब पुलिस क्लीयरैंस सर्टीफिकेट मुहैया करवा रही है। 

 

स्टेटस ऑनलाइन 
लोग अपनी शिकायतों का स्टेटस भी आसानी से जान सकते हैं। पुलिस हैडक्वार्टर में दी जाने वाली शिकायत का नंबर कम्प्यूटर पर डालकर उसका स्टेटस आसानी से पता लगाया जा सकता है। 

 

ऑनलाइन एफ.आई.आर.
पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस उस एफ.आई.आर. को अपनी वैबसाइट पर अपलोड करती है। इससे लोग एफ.आई.आर. नंबर डालकर कम्प्यूटर से डाऊनलोड कर हासिल कर सकते हैं। 


 

आई क्लिक सर्विस
पुलिस स्टेशन द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज न करने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने आई क्लिक सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस के तहत कोई भी सैक्टर 22 स्थित आई क्लिक मशीन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता था तुरंत शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधी थाना पुलिस शिकायतकत्र्ता से संपर्क कर डी.डी.आर. दर्ज कर देती है।


 

2013 में शुरू हुआ था प्रोजैक्ट
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नैटवर्क सिस्टम प्रोजैक्ट 2013 में लांच किया था। शुरूआती तौर पर चंडीगढ़ पुलिस ने रोजनामचे ऑनलाइन और सैक्टर 36, 34, 39 और 11 थाने को ऑनलाइन किया था। इसके बाद पुलिस ने सभी थानों को ऑनलाइन कर दस साल का रिकार्ड अपडेट कर दिया था। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!