जानिए कितने साल के हुए हिमाचल के CM वीरभद्र, ऐसे मनाया B'day

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 03:10 PM

know how many years old himachal cm virbhadra

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 84वां जन्मदिन शुक्रवार यानि आज धूमधाम से मनाया जा रहा है।

शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 84वां जन्मदिन शुक्रवार यानि आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। वह 83 साल के पूरे हो गए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल के सबसे सफल नेता माने जाने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को रामपुर रियासत  में हुआ था। उनके निजी आवास हॉलीलॉज में  मंत्रिमंडल के सहयोगी, पार्टी कार्यकर्ता,अधिकारी, सभी बधाई देने पहुंच रहे हैं।
PunjabKesari
बधाई देने वालों का तांता लगातार जारी 
जानकारी के मुताबिक, वीरभद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों में सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सामाजिक न्याय मंत्री धनीराम शांडिल, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, सीपीएस नंद लाल, विनय कुमार, कई विधायक, एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था, के साथ-साथ रमेश चौहान, यशवंत छाजटा, रमेश ठाकुर,  सीएस वीसी फारका, एसीएस तरूण श्रीधर, श्रीकांत बाल्दी सहित कई अधिकारी , कर्मचारी आदि शामिल रहे। यहां बधाई देने वालों का तांता लगातार जारी है।
PunjabKesari
वीरभद्र को राजनीति में हए 55 वर्ष
1962 में राजनीति में कदम रखने वाले वीरभद्र सिंह को आज राजनीति में 55 वर्ष हो गए हैं। वह आज भी उसी जोश में हैं, जो आज से सालों पहले थे। यह उनका ही जलवा ही था, जिसके बूते 2012 में कांग्रेस सत्ता में आई। बताया जा रहा है कि  चुनाव से महज दो-तीन माह पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने वीरभद्र सिंह ने राज्य का ताबड़तोड़ दौरा किया और कांग्रेस को सत्ता में ला दिया। कांग्रेस की नैया पार लगाने का जिम्मा आज भी उन्हीं के कंधों पर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!