राशिफल: गुरु-चंद्र का नवपंचम योग किसे देगा सुख व किसे देगा रोग

Edited By ,Updated: 24 Aug, 2016 09:17 AM

daily horoscope

दैनिक शुभाशुभ: 25.08.16 गुरुवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 25.08.16 गुरुवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।
 
दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के जातक रोग मुक्ति व भोग विलासिता में वृद्धि हेतु पीले कपड़े में चावल बांधकर श्रीकृष्ण पर चढ़ाएं।
 
मेष: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
वृष: अनुकूल समाचार मिलेंगे। सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बिजनैस में लाभ होगा। आय में बढ़ौतरी होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दिन 12:00 तक।
 
मिथुन: समस्याएं दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
कर्क: प्रयास उपरांत निराशा हाथ लगेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आवेश की अधिकता रहेगी। सामाजिक कलह के योग हैं। परिचितों से उपहार मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
सिंह: समृद्धि में वृद्धि होगी। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत आकर्षित करेगा। एजुकेशन में अच्छे रिज़ल्ट्स मिलेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
कन्या: आत्मविश्वास व सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। अकस्मात धन प्राप्ति होगी। कॉस्मेटिक्स में दिलचस्पी बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
तुला: मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। विरोधी परेशान करेंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्म-कर्म में श्रद्धा बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दिन 12:00 तक।
 
वृश्चिक: आत्मबल बढ़ेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। स्वजन सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
धनु: घर में शुभकार्य होंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन का सुख बढ़ेगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। पूंजी निवेश होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मकर: भविष्य की चिंता सताएगी। मित्र सहयोग करेंगे। व्यावसायिक मंदी रहेगी। मैंटल डिप्रैशन रहेगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। लाईफस्टाईल असहज रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कुंभ: अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य रहेगा। स्टूडेंट्स को एजुकेशन में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मीन: सेहत कमज़ोर रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अर्थ क्षेत्र में परेशानी आएगी। पार्टनर से तालमेल बिगड़ेगा। आध्यत्मिकता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!