राशिफल: मंगल शनि में हो रही तकरार किस राशि पर दुश्मन करेंगे पलटवार

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 03:48 PM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 26.07.16 मंगलवार, चंद्र मीन राशि, रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 26.07.16 मंगलवार, चंद्र मीन राशि, रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।
 
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दुश्मनों से बचने के लिए दूध में अपनी छाया देखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
 
मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पेंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृष: शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
मिथुन: अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कर्क: आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कन्या: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
धनु: पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मकर: आखें मूंद कर कार्य न करें। पार्टनर रोगग्रस्त होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कुंभ: सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। पेंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
मीन: मनसूबे कामयाब होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!