राशिफल: शुक्र का कन्या में आना किस राशि को पड़ेगा खामियाजा उठाना

Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 09:10 AM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 26.08.16 शुक्रवार चंद्र वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र में, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः10:30 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 26.08.16 शुक्रवार चंद्र वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र में, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः10:30 तक।
 
नोट: वर्तमान स्थिति में शुक्र प्रबल शत्रु सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर चुका है जिससे मकर व मीन राशि वालो को आर्थिक नुकसान होने के संकेत हैं। 
 
दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के जातक आर्थिक नुकसान से बचने हेतु अशोक के पत्ते पर रक्त चंदन गणेश मंदिर में चढाएं।
 
मेष: दिन उलझनों भरा है। महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
वृष: दिन सुखद है। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धन लाभ के योग हैं। व्यय से परेशानी होगी।  
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मिथुन: दिन रचनात्मक है। पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
कर्क: दिन कठिन है। व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
सिंह: दिन अनुकूल हैं। अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाज़ार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम व अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कन्या: दिन उत्साहवर्धक है। रोजगार में तारीफ़ मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम से लाभांवित होंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहाय रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का प्रतिफल मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
धनु: दिन उपयोगी है। गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती हेतु अच्छा मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लाएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कुंभ: दिन कलहकारी है। विरोधीयों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आसपास के बिगडे़ कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास व परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!