राशिफल: राहू पर है शनि की दृष्टि का सितारा जानें, किस राशि की खुलेगा किस्मत का पिटारा

Edited By ,Updated: 26 Aug, 2016 03:48 PM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 26.08.16 शनिवार चंद्र मिथुन राशि व मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 26.08.16 शनिवार चंद्र मिथुन राशि व मृगशीर्ष नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 01:30 से शाम 3 तक।


विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक बलवान भाग्य हेतु शनिवार प्रदोषकाल में शिवालय में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 
मेष: स्वास्थ्य नरम रहेगा। पूरा दिन सुस्ती छाई रहेगी। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
वृष: कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय प्यार व मौज में बीतेगा। राजनैतिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मिथुन: सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति होगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र से मुश्किलें हटेंगी। अल्टरनैटिव वर्क में समस्याएं आएंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कर्क: बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन मिटेगी। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता वश थकान रहेगी। मेंटल टेंशन बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 0900 से सुबह 1030 तक।
 
सिंह: आत्मविश्वास व यश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष कमज़ोर होंगे। विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार होगा। पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कन्या: उन्नति की राह मिलेगी। आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। स्टूडेंट्स की करियर एजुकेशन की बाधाएं खत्म होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
तुला: कार्यक्षेत्र में लाभ से आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफैक्ट माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र ऐक्टिव रखने को महत्व देंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृश्चिक: करियर हेतु चिंतित रहेंगे। सहकर्मियों के असहयोग से निराश होंगे। व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा। निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
धनु: व्यावसायिक समस्याएं मानसिक परेशानी देंगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। करियर में वरिष्ठों के अनुभव से लाभ मिलेगा। व्यवसायिक रणनीति बनाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मकर: आजीविका व रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। पर्सनल व प्रोफैशनल परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ होगा। सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कुंभ: इमेज नया टर्न लेगी। प्रोफैशनल व पर्सनल में भेद करें। स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। कार्यशैली लाभकारी रहेगी। ऐक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मीन: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक विकास होगा। सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफोशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रौफाइल लोगों के साथ पार्टी करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!