राशिफल: शुक्र-गुरु का पितृपक्ष की पूर्णिमा पर मेल, खास राशियों में मचाएगा धमाल

Edited By ,Updated: 15 Sep, 2016 03:37 PM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ:16..09.16 शुक्रवार, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः10:30 तक।

दैनिक शुभाशुभ:16..09.16 शुक्रवार, चंद्र कुंभ राशि व शतभिषा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः10:30 तक।
 
उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक समस्या के समाधान हेतु पितृगण के चित्र पर केसर मिली खीर चढ़ाकर गरीबों में बांटे।
 
मेष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
वृष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
मिथुन: पराक्रम वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। प्रतिद्वंद्वी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतज़ार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
सिंह: लंबित सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाज़ार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम व अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
कन्या: रोज़गार में तारीफ़ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
तुला: परिजनों हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शुभ कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहाय रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का फल मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
धनु: सरकारी व गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कुंभ: विरोधीयों से झड़प होगी। दिन कलहकारी साबित होगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!