राशिफल: सूर्य का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आना किस राशि का वीकेंड बनेगा सुहाना

Edited By ,Updated: 24 Sep, 2016 11:35 AM

daily rashifal

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ: 25.09.16 रविवार, चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 25.09.16 रविवार, चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के जातक शुभ लाभ हेतु विष्णु मंदिर में सूजी का हलवा चढ़ाएं।

मेष: रविवार को अरैंजमेंट्स में बिजी रहेंगे। घरेलू ताम-झाम को संभालने में समय लगेगा। रिश्तेदार के घर की यात्रा होगी। समारोह में शामिल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।    

वृष: रविवार आराम व सुकून से बीतेगा। मनोरंजन व ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हासिल करेंगे। वस्त्र-आभूषण ख़रीदारी होगी। व्यावसायिक यात्रा करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली सलाह-मशविरा लेंगे। व्यवसायिक रणनीति अपनाएंगे। ग्रह नक्षत्र लाभ के योग बना रहे हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कर्क: परिजनो की समस्याओं का निपटारा करेंगे। परिजनो की मांग जेब पर भारी पड़ेगी। प्रेमी के साथ शॉपिंग करेंगे। मन अनुसार छुटटी बिताएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

सिंह: सन डे वर्किंग दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय का लेखा-जोखा संभालेंगे। मेहमान या उपयोगी व्यक्ति से सम्पर्क होगा। फ्युचर हेतु चिंतित रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। अकेले रहने पर बोरियत रहेगी। नजदीकी दोस्त के साथ छुटटी की रंगत ज्यादा बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

तुला: सन डे भी कामकाज में बिजी रहेंगे। दैनिक कार्य निपटाने के उपरान्त कागजात की खोजबीन करेंगे। पैडिंग वर्क निपटाएंगे। मित्र से मुलाकात होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। जनसम्पर्क बढ़ाने हेतु पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। पैंडिंग वर्क कोशिशों से सफलतापूर्वक निपटेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

धनु: सन डे को उम्दा लंच खाएंगे। मनोरंजन हेतु पूरा दिन उपयोग में परिजनो संग बिताएंगे। दोपहर बाद बाजार या शॉपिंग मॉल जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

मकर: छुट्टी दोस्तों व परिचितों के बीच बिताने से खुश रहेंगे। समय की कमी के बावजूद छुटटी का आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

कुंभ: घरेलू उपकरण के रखरखाव में समय बीतेगा। आगन्तुक व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य पूरा करेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मीन: छुट्टी प्रियजनों संग मज़ेदार बीतेगी। तरोताजा होने हेतु मूवी देखेंगे। शॉपिंग के दौरान पर्स का ध्यान रखें। भीड़भाड़ में अप्रिय घटना के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!