राशिफल: सोमवार पर पुष्य नक्षत्र पड़ने से किस राशि को मिलेगा बड़ा मुनाफा

Edited By ,Updated: 28 Nov, 2015 03:09 PM

horoscope

दैनिक शुभाशुभ: 30.11.15 सोमवार, चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 30.11.15 सोमवार, चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।
 
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति आर्थिक सफलता के लिए काले शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
 
मेष: सरकारी महकमों के आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
कन्या: राजनैतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुडने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।
 
वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
धनु: सिद्धातों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड सकता है सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
कुंभ: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 
मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!