नवविवाहित जोड़े घर सजाने के लिए अपनाएं ये आसान से टिप्स (pics)

Edited By ,Updated: 14 Mar, 2016 01:17 PM

follow these simple tips for home decorating couple

अक्सर देखा जाता है कि घर को सजाने के लिए पुरुष और महिलाओं की पसंद हमेशा अलग-अलग होती है। एेसे में नव विवाहितों के लिए घर सजाना...

अक्सर देखा जाता है कि घर को सजाने के लिए पुरुष और महिलाओं की पसंद हमेशा अलग-अलग होती है। एेसे में नव विवाहितों के लिए घर सजाना ज्यादा परेशानी भरा होता है। उन्हें समझ में हीं नही आता कि वह अपने घर को किस तरीकें से सजाएं ताकि उनका घर शानदार, खास अौर लुक में अच्छा लगे। इसलिए आज हम नवविवाहित जोड़ों के लिए घर सजाने के कुछ आइडिया बताएगें। तो आइए जानते हैं नव विवाहिता के लिए घर सजाने के टिप्स...

 
- जगह 
 
जब भी आप अपने नए घर को सेट करें तो सबसे पहलें घर में स्पेस और साइज को ध्यान में रखते हुए ही फर्नीचर लें। अगर आपके घर में जगह कम है तो आप मल्टी-परपज फर्नीचर ही लेकर रखें। एेसी ही अगर घर मे जगह ज्यादा है तो उस जगह को डिवाइड कर के छोटे हिस्से कर लें। 
 
 
- बजट 
 
घर को सेट करने से पहले घर में रखने वाले सामान अौर बाजार से लाने वाले सामान की लिस्ट जरूर बना लें। हमेशा सामान को बजट में रहते हुए ही खरीदें। 
 
 
- फर्नीचर 
 
हमेशा ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए घर में जरूरत की चीजें ही रखें, जैसे कि सोफा, बैड, टीपोय, डायनिंग सैट और स्टोरेज कैबिनेट आदि। बीन बैग्स, आर्ट वर्क, शो-पीस आदि चीजों को जरूरी चीजों के बाद खरीदें। 


- रिसर्च 
 
घर को सजाने के लिए पहले कमरों को ध्यान से देख लें अौर फिर सजाएं। अगर आप अपनी बालकनी को सुस्ताने की जगह बनाना चाहते हैं तो वहां पर झूला या किताब की दराज लगा दें।
 
 
- सुविधा 
 
घर में हर चीज को साफ-सुफरा और सजा कर रखें। घर में हमेशा जरूर की चीजें रखें न कि घर को ज्यादा चीजों से भरें।
 
 
- पार्टनर की राय जरूर लें
 
घर को सजाने के लिए अपने पार्टनर की राय, पसंद और आइडिया जरूर लें। एेसा करने से अाप अपने घर को शानदार, खास अौर नई लुक दें सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों के लिए घर सजाना नया है, इसलिए आपको अपने पर्याप्त विचार रखने चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!