मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स (pics)

Edited By ,Updated: 16 Apr, 2016 01:09 PM

follow these simple tips to get rid of flies

मक्खियां ना केवल हमें परेशान करती हैं बल्कि ये गंदी भी होती हैं। घर में रखें मीठे फलों पर अक्सर मक्खियां झुंड बना कर मंडराने...

मक्खियां ना केवल हमें परेशान करती हैं बल्कि ये गंदी भी होती हैं। घर में रखें मीठे फलों पर अक्सर मक्खियां झुंड बना कर मंडराने लगती हैं। जब यह हमारे खाने पर बैठ जाती हैं तो, हमारे खाने में बहुत से कीटाणु अा जाते हैं। एेसा खाना खाने से हमारी जान भी जा सकती है। इसलिए अाज हम अापको मक्खियों से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएगें। तोे अाइए जानते हैं छुटकारा पाने के ये तरीके।

 

1. एप्पल साइडर सिरका फनल जाल 

खमीर वाली चीजों पर मक्खियां बहुत आती हैं। मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए अाप घर पर एप्पल साइडर सिरका बनाएं क्योंकि  इसकी खुशबू मक्खियों को अच्छी लगती हैं। एप्पल साइडर सिरका सेवों का खमीर निकालकर बनाया जाता है। इसका एक कप गर्म करके बोतल में डाल लें। अब इस बोतल को उस जगह पर रखें जहां पर ज्यादा मक्खियां अाती हैं क्योंकि इसकी खुशबू मक्खियों को अपनी अौर आकर्षित करती है। बाद में कागज की एक कीप बना कर बोतल के मुंह पर लगा दें। एेसा करने से सारी मक्खियां इस बोतल में चली जाएगी अौर वापिस उड़ नहीं पाएगी। 


2. सड़े फलों का जाल 

अगर फल ज्यादा पक गए हो या फिर सड़ गए हो तो हम उन्हें कुड़े में फेक देते हैं। पर एेसा न करें क्योंकि मक्खियां एेसे फलों के पसंद करती हैं। अाप इन फलों को एक जार में डाल कर प्लास्टिक सीट से ढंक कर रबर बैंड से बांध दें अौर सीट में छेद कर दें। सारी मक्खियां इन छेदों में से अंदर चली जाएगी और बाहर नहीं निकल पाएंगी।

 

3. वाइन की बोतल का जाल 

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए अाप यह प्राकृतिक तरीका अपना सकते है। एप्पल साइडर सिरका की तरह ही इसकी खुशबू भी मक्खियों को अच्छी लगती है।किचन की खिड़की में अाप एक बोतल में थोड़ी शराब डाल कर रख दें। ध्यान रखें कि बोतल का मुंह खूला हो। इसी पीने के लिए मक्खियां बोतल में जाएगी अौर उसमें ही फंस जाएंगी। 

 

4. एप्पल सिरका और बर्तन वाले साबुन का जाल 

मक्खियों से निजात पाने के लिए अाप एक बर्तन में एप्पल साइडर सिरका अौर डिश सोप की कुछ बूंदें डाल दें। मक्खियां इसे पीने के लिए जब इस पर बैठेगी तो इसमें ही डूब जाएंगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!