लकड़ी के बर्तन चमकाने के तरीके(pics)

Edited By ,Updated: 21 Jun, 2016 05:41 PM

how to clean wooden utensils

रसोई में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी को बर्तनों पर पड़े दाग आसानी से नही छुटते।जिससे ये बहुत ही भद्दे लगने लगते...

रसोई में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी को बर्तनों पर पड़े दाग आसानी से नही छुटते।जिससे ये बहुत ही भद्दे लगने लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहें हैं जिससे आप इन बर्तनों को चमका कर रख सकते हैं।
 
 
1. नींबू 
 
एक नींबू के रस को गर्म पानी में मिला लें और लकड़ी के बर्तन को उसमें डुबो दें।इसके बाद सूती कपड़े से अच्छे से पोंछ कर साफ करें।इसके बाद थोड़ी धूप लगा कर रखें।
 
2. सिरका
 
एक गिलास सिरके में लें एक चम्‍मच शहद मिला कर अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण को सूती कपड़ें से लकड़ी के गंदे बर्तनों पर रगड़ें। इससे बर्तनों में चमक आ जाएगी। बाद में पानी से धुल लें और धूप में सूखा दें। 
 
3. नमक
 
पानी में नमक डालकर उबाल लें और 5 मिनट के लिए बर्तनों को उसमें डाल दें।उसके बाद इन्हें सूखा कर धूप दिखाएं।
 
4.सिट्रस फ्रूट
 
खट्टे फलों में सिट्रस काफी मात्रा में पाया जाता है।संतरे जैसे फलों को बर्तनों पर रगड़ने से अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। 
 
5.बेकिंग सोडा
 
बेकिंग पाऊडर में नींबू का रस निचोंड दें और इस मिश्रण से बर्तनों  को रगड़े बाद में धूप में सूखा दें, इससे बर्तनों में शाइन आ जाएगी और फिर 15 मिनट बाद गर्म पानी में धो दें। इससे बर्तन में चिपचिपापन नहीं रहेगा। 
 
6.गुनगुना पानी
 
लकड़ी के बर्तनों को जब भी साफ करना हों, तो गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर उससे साफ करें। यह आसान तरीका है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!