Edited By ,Updated: 03 Jun, 2016 06:54 PM
सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में आज 31 असैन्य नागरिक मारे गए।
अलेप्पो: सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में आज 31 असैन्य नागरिक मारे गए। व्हाइट हेलमेट्स नामक एक संगठन का कहना है, ‘‘बस पर हुए हमले में 10 असैन्य नागरिक मारे गए। शहर के पूर्वी भाग में तड़के से हो रहे हवाई हमलों में 21 अन्य लोग मारे गए हैं।’’
अलेप्पो में मौजूद एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि आज हुई बमबारी पिछले एक सप्ताह में सबसे सघन थी। शहर के पूर्वी भाग मेंं दर्जनों बैरल बम, क्रूड, बिना निशान वाले विस्फोटक उपकरण गिराए गए। ब्रिटेन स्थित एक निगरानी समूह सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कास्टेलो रोड पर सघन हमले की खबर दी है। हालांकि इसने मरने वाले की संख्या आठ बताई है। कास्टेलो रोड अलेप्पो के बाहर विद्रोहियों को आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है। कास्टेलो रोड पर शासन ने बुधवार को भी एक बस को निशाना बनाया था जिसमें सात लोग मारे गए थे।