भारत में हैं एशिया के 14 सबसे बड़े धन कुबेर, अबांनी तीसरे स्थान पर

Edited By ,Updated: 08 Oct, 2015 07:04 PM

article

फोर्स पत्रिका ने एशिया में 50 सबसे धनी परिवारों की जो पहली सूची तैयार की है उसमें 14 भारतीय परिवार शामिल ...

सिंगापुर: फोर्स पत्रिका ने एशिया में 50 सबसे धनी परिवारों की जो पहली सूची तैयार की है उसमें 14 भारतीय परिवार शामिल हैं। सूची में अंबानी परिवार 21.5 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। इस सूची में 50 में से 14 स्थान भारतीय परिवारों को मिले हैं जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक संख्या है।  इस सूची में अंबानी के बाद प्रेमजी परिवार 17 अरब डालर संपत्ति के साथ सातवें, मिस्त्री परिवार 14.9 अरब डालर संपत्ति के साथ 10वें, गोदरेज परिवार 11.4 अरब डालर के साथ 15वें, आर्सेलरग्रुप का मित्तल परिवार 10.1 अरब डालर संपत्ति के साथ 19वें, बिड़ला परिवार 7.8 अरब डालर संपत्ति के साथ 22वें, बजाज परिवार 5.6 अरब डालर संपत्ति के साथ 29वें, डाबर इंडिया का बर्मन परिवार 5.5 अरब अरब डालर संपत्ति के साथ 30वें, कैडिला हेल्थकेयर का पटेल परिवार 4.8 अरब डालर संपत्ति के साथ 33वें व आयशर ग्रुप का लाल परिवार चार अरब डालर संपत्ति के साथ 40वें स्थान पर है। सूची में श्री सीमेंट का बांगड़ परिवार, जिंदल परिवार, मुंजाल परिवार व हामिद सिप्ला परिवार शामिल है। सूची में सैमसंग ग्रुप के लीस परिवार को पहले स्थान पर रखा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!