चार्ली हेब्दो की बरसी: ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते चाकू लेकर थाने में घुसा शख्स, मौत

Edited By ,Updated: 07 Jan, 2016 08:01 PM

charlie hebdo attack anniversary

फ्रांस की मैगजीन चार्ली हेब्दो के ऑफिस में हमले के एक साल बाद पुलिस ने आज यहां एक शख्स को मार गिराया।

पेरिस: फ्रांस की मैगजीन चार्ली हेब्दो के ऑफिस में हमले के एक साल बाद पुलिस ने आज यहां एक शख्स को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, मामला पेरिस के गाउटे डि ओर पुलिस स्टेशन का है। चश्मदीदों के मुताबिक, गुरुवार को यह शख्स चाकू लिए ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए एक पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसने फेक सुसाइड बेल्ट भी पहन रखी थी, जिसमें से कुछ वायर बाहर आ रहे थे।

हमलावर ने एक अफसर को चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसके आतंकी होने का शक होने के चलते पुलिस ने फायर किए और गोली लगने से वह मारा गया। बता दें कि फ्रांस की मशहूर सैटेरिकल मैगजीन चार्ली हेब्दो के ऑफिस में 7 जनवरी, 2015 को हमला हुआ था। इस हमले में 10 जर्नलिस्ट्स समेत 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इस हमले की जिम्मेदारी अल कायदा ने ली थी। मैगजीन पैगम्बर पर कार्टून छापने को लेकर विवादों में थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!