Edited By ,Updated: 13 Jul, 2016 08:29 PM
महज 9 साल की उर्म का एक लड़का ऐसा चमत्कार कर दिखाता है कि लोग दांतो तले उंगली दबा लें। इस लड़के का नाम ...
अंकारा: महज 9 साल की उर्म का एक लड़का ऐसा चमत्कार कर दिखाता है कि लोग दांतो तले उंगली दबा लें। इस लड़के का नाम मेहमत है जो अपने पिता हुसैन और मां आयसू के साथ तुर्की के अंताल्या शहर में रहता है। दरअसल, मेहमत सुंबल को जब गुस्सा आता है तो उसके शरीर की चुम्बकीय शक्ति बढ़ जाती है। ऐसे में आस पास रखी लोहे धातु की चीजें शरीर पर आकर चिपक जाती हैं।
सुंबल के पिता को यह कोई बीमारी लगती थी। उसे डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चला कि इसके शरीर में सामान्य से ज्यादा मेग्नेटिक शक्ति है। मेहमत के पिता ने कहा कि वो खेलों में अच्छा है और स्कूल में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। उसे किसी तरह की अन्य परेशानियां भी नहीं है। वो आम जिंदगी जीता है, पर गुस्से में आते ही खास बन जाता है।