Edited By ,Updated: 29 Apr, 2016 05:18 PM
स्लोवाकिया के शहर रस्का एक लड़की ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अनोखा रास्ता चुना।
रस्का: स्लोवाकिया के शहर रस्का एक लड़की ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अनोखा रास्ता चुना। एंतोनिया कोजाकोवा नाम की इस लड़की ने इतने नैपकिन इकट्ठे किए की उसने अपना ही गिनीज रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना लिया।
42 साल की एंतोनिया के पास अब 80 हजार नैपकिन हैं, जिनकी लागत तीन लाख पाउंड (लगभग 3 करोड़ रुपए) है। 2007 में चर्चा में आई एंतोनिया ने पहले 21 हजार नैपकिन रखने का रिकॉर्ड बनाया, जो 2013 में टूट कर साढ़े 62 हजार नैपकिन का हो गया। लेकिन अब तो उन्होंने इसे भी तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वह कहती हैं, मैंने सभी नैपकिन्स अलग बॉक्स में रखे हैं। सच कहूं तो इन्हें इकट्ठा कर मुझे बेहद खुशी मिलती है और मुझे अपने रिकॉड्र्स पर गर्व है। मैंने बहुत से नैपकिन्स ऑनलाइन शॉपिंग से खरीदे हैं। इसके अलावा स्लोवाकिया, नॉर्वे और हंगरी से भी मैंने इनकी शॉपिंग की है।