मुस्लिम देशों की 10 बिंदास महिलाएं,लोग हैं इनके दीवाने

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2016 05:15 PM

10 bold and beautiful women of muslim  countries

मिडल ईस्ट के  मुस्लिम देशों का जिक्र आते ही सबसे पहले हिंसा और पाबन्दियों की बात जेहन में आती है...

लेबनानः  मिडल ईस्ट के  मुस्लिम देशों का जिक्र आते ही सबसे पहले हिंसा और पाबन्दियों की बात जेहन में आती है। यहां के ज्यादातर देश हिंसा में जूझ रहे हैं। इसके साथ ही बुर्का और हिजाब यहां की महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा है। हालांकि, इन तमाम पाबंदियों के बीच भी यहां की महिलाएं हर फील्ड में अपनी काबलियत का लोहा मनवा रही हैं।
 बात एंटरटेनमैंट इंडस्ट्री की हो या फिर ब्यूटी कॉन्टैस्ट की सभी जगह ये आगे हैं। यहां हम मिडल ईस्ट के देशों की कामयाब और खूबसूरत महिलाओं के बारे में बता रहे हैं।  

रैना अल-अब्दुल्ला 
जॉर्डन की क्वीन रैना अल-अब्दुल्ला अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। 46 की उम्र में वो न सिर्फ बेहद फिट हैं, बल्कि अपना काफी वक्त सोशल वर्क में बिताती हैं। इसके साथ ही वो एजुकेशन, हैल्थ, समुदायों को मजबूत बनाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर वकालत का काम भी करती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। ट्विटर पर उनके 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

सोफिया एल मारीख
सोफिया मोरक्को की म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वो मशहूर पॉप स्टार और एक्ट्रेस हैं। दुनिया भर में भले ही उनकी लोकप्रियता ज्यादा न हो, लेकिन मिडल ईस्ट में काफी मशहूर हैं। साल 2013 में वर्ल्ड एक्चुअलिटी ने उन्हें दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में 15वें नंबर पर रैंकिग दी थी। 

हाफिया वेहबे  
हाफिया लेबनान की सिंगर और एक्ट्रेस हैं। 2006 में उन्हें पीपुल्स मैगजीन की 50 सबसे खूबसूरत लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था। उन्हें कई बार अपने रिवीलिंग लुक के लिए आलोचना भी झेलनी पड़ी। आस्कमेन डॉटकॉम की मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में भी उन्हें 8वीं रैंक मिली थी।

शिरीन अब्देलनौर 
शिरीन लेबनान की मशहूर सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनके कई एल्बम हिट साबित हुए, जिससे अरब में उन्होंने खासा नाम कमाया। उन्होंने काफी फिल्मों में भी काम किया है। 2002 में बेरुत में उन्हें मॉडल ऑफ द वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था।

मे हरीरी
मे मशहूर पॉप आर्टिस्ट और एक्ट्रेस हैं। अपने पहले वीडियो से ही उन्होंने अरब वर्ल्ड में धमाल मचा दिया था। अब वो बिजनेस वुमन भी बन चुकी हैं। 2007 में उन्होंने कुवैत में अपनी पहली ज्वैलरी लाइन शुरू की थी। 

ग्रैबिएला बोउ रैच्ड 
ग्रैबिएला लेबनान की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 2005 में उन्होंने मिस लेबनान का क्राउन अपने नाम किया था। खूबसूरत लुक के साथ ही वो अपनी काबिलियत के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें अरबी के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पैनिश भाषाएं भी आती हैं।

मोना अबाउ हम्जे 
मोना लेबनान की मशहूर टीवी पर्सनालिटी और प्रेसेन्टर हैं। टीवी शो टॉक ऑफ द टाउन की होस्टिंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही वो सिंगर, एक्टर और कमाल की पेन्टर भी हैं। 2012 में मोना को मोस्ट पावरफुल अरब वुमन की 100 महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। 

लैला हतामी 
लैला ईरान की सफल एक्ट्रेस हैं। उन्हें ऑस्कर विनिंग मूवी 'ए सेपरेशन' में अपने रोल से लोकप्रियता मिली। 44 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती 24 के जैसी है। उन्हें ईरान में खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। 

लमिता फ्रैंगीह 
लमिता ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया और लेबनान ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनरअप रही थीं। अब वो एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। लेबनान में कई टीवी सीरीज में काम किया। अब वो मिस्र में फिल्मों में काम कर रही हैं। 

दोनिया समीर घानेम 
दोनिया ने 2001 में 16 साल की उम्र में टीवी शो से करियर की शुरुआत की। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी उन्होंने दो टीवी शो किए हैं। वो कई गाने भी गा चुकी हैं। उन्होंने एक्स-फैक्टर अरबिया का चौथा सीजन भी होस्ट किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!