Edited By ,Updated: 19 Nov, 2016 10:24 PM
युगांडा की अलबर्ट झील में क्षमता से अधिक भरी हुई एक नौका तेज हवाओं के कारण पलट गई ...
कंपाला: युगांडा की अलबर्ट झील में क्षमता से अधिक भरी हुई एक नौका तेज हवाओं के कारण पलट गई जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। बुलीसा पुलिस के प्रवक्ता जे हकिजा ने एएफपी को बताया कि नौका में 21 लोग सवार थे।
नौका बुलीसा से कगोया की आेर जा रही थी तभी रात में दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया कि हम 11 लोगों को बचा सके। बाकी डूब गए। मरने वाले 10 लोगों में छह महिलाएं और चार पुरूष शामिल हैं। झील में दुर्घटनाएं होती रहती हैं जो युगांडा और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के साथ साझा होती है।