Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 12:47 PM
दुनियाभर में आए दिन कई ऐसे अजीबोगरीब मामले सुनने को मिलते हैं, जिन पर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता है।
नई दिल्लीः दुनियाभर में आए दिन कई ऐसे अजीबोगरीब मामले सुनने को मिलते हैं, जिन पर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन ये सच है। भारत सहित दुनियाभर में ऐसे लोग है, जिनकी जिंदगी अजीबोगरीब है। इनके बारे में जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। अाज हम आपको दुनिया के 8 अजीबोगरीब लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानें काैन है ये लाेगः-
1) वर्ल्ड में अपनी बॉडी को सबसे अधिक नुकीली चीजों से छिदवाने वाले जर्मनी के 55 साल के रोल्फ बछोल्ज ने मोस्ट पियर्सिंग का रिकॉर्ड बनाया था।
2) 42 साल के कैम मॉर्टिस काे राक्षस जैसा दिखने का ऐसा जुनून है कि उसने सिर में सींग लगवाने के लिए ऑपरेशन करवाए और विचित्र टैटू भी गुदवाए।
3) चीन का यु झनहुआन की 96 फीसदी बॉडी काले बालों से भरी पड़ी है।
4) अमरीका के साल्ट लेक सिटी की रहने वाली ली रेडमॉन्ड ने दुनिया में सबसे लंबे नाखून रखने का रिकॉर्ड बनाया। उसके नाखूनों की लंबाई 28 फीट 4.5 इंच थी।
5) चीन के जिआओलिन की नाक एक एक्सीडेंट में खराब हो गई थी। इसके लिए सर्जन ने पहले उसके सिर में नाक उगाई और बाद में उसे सही जगह पर प्रत्यारोपित किया।
6) जूलिया जिनुसे ने दुनिया में सबसे अधिक टैटू रखने वाली महिला का रिकॉर्ड बनाया। उसने अपनी 95 फीसदी बॉडी पर टैटू बनवा रखे हैं।
7) झांग रुइफांग के सिर पर एक सींग था, जिस वजह से उनकी मीडिया में खूब चर्चा होती रही।
8) ह्यूमन केन डॉल जैसा दिखने के लिए जस्टिन जेडलिका ने 190 प्लास्टिक सर्जरी कराई।