Edited By ,Updated: 20 Nov, 2016 02:44 PM
श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 11 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं।श्रीलंका की नौसेना ने आज बताया कि तमिलनाडु ...
कोलंबो:श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 11 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं।श्रीलंका की नौसेना ने आज बताया कि तमिलनाडु के रामेश्वरम के इन मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया।वे नेदुनतीवू द्वीप के समीप मछली पकड़ रहे थे।
नौसेना के अनुसार मछुआरे जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के तट के उत्तरपश्चिम में श्रीलंका की समुद्री सीमा मेंं कथित रूप से मछली पकड़ रहे थे।कल रात रामेश्वरम से करीब 3500 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए 634 नौकाओं से समुद्र में गए थे।