Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 11:17 PM
बंगलादेश की एक अदालत ने 28 वर्ष पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना के पारिवारिक आवास पर उनकी हत्या की कोशिश करने वाले 11 लोगों को आज ढाका की अदालत ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। सभी दोषी बंगलादेश फ्रीडम पार्टी (बी.एफ.पी.) के सदस्य हैं और उनमें से प्रत्येक पर...
ढाका: बंगलादेश की एक अदालत ने 28 वर्ष पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना के पारिवारिक आवास पर उनकी हत्या की कोशिश करने वाले 11 लोगों को आज ढाका की अदालत ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई।
सभी दोषी बंगलादेश फ्रीडम पार्टी (बी.एफ.पी.) के सदस्य हैं और उनमें से प्रत्येक पर अदालत ने 20,000 टका का जुर्माना लगाया है। बंगलादेश के प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या में भी बी.एफ.पी. का ही हाथ था।