Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 11:29 AM
बांग्लादेश और म्यांमार के बीच नफ नदी में एक नाव के डूबने से करीब 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई...
ढाकाः बांग्लादेश और म्यांमार के बीच नफ नदी में एक नाव के डूबने से करीब 12 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत हो गई। अभी तक इनके शव नहीं मिल पाए हैं। गौरतलब है कि म्यांमार से बांग्लादेश आते हुए कई रोहिंग्या अपनी जान गंवा चुके हैं। बांग्लादेश दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप बनाने पर काम कर रहा है।
इस कैंप में लगभग 8 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को जगह दी जा सकेगी। यह कैंप म्यांमार सीमा के पास ही कुतुपलोंग में बनाया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 4 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं। रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका के चलते भारत- बांग्लादेश सीमा के 140 पॉइंट पर अलर्ट बढ़ाया दिया गया है।