Edited By ,Updated: 08 Jan, 2017 11:39 AM
मोटापे से ग्रस्त 11 साल के लड़के का वजन करीब 146 किलो है...
बीजिंगः मोटापे से ग्रस्त 11 साल के लड़के का वजन करीब 146 किलो है। वजन को कम करने के लिए उसे जो इलाज दिया जा रहा है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ली हांग को पारंपरिक चीनी चिकित्सा उपचार के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
इसके तहत फायर थैरेपी, फायर कपिंग और एक्यूपंक्चर से उसका उपचार किया जा रहा है। 3 साल की उम्र से वह एक दुर्लभ स्थिति का सामना कर रहा है, जिस कारण उसका शरीर फूलता जा रहा है। उपचार के फोटो देखकर आप खौफ में आ जाएंगे। एक डॉक्टर उसके नंगे पेट पर तौलिए को डालकर उसमें आग लगा देता है। यह अजीबो-गरीब उपचार चीन के पूर्वोत्तर प्रांत जिलिन बच्चे को दिया जा रहा है। स्लिमिंग उपचार में विशेषज्ञ चांगचुन कांगडा अस्पताल अपने रोगियों को विभिन्न चीनी मेडिसिन प्रैक्टिस देता है।
यहां आने वाले मोटापे के शिकार 53 लोगों में से 7 बच्च होते हैं। हार्बिन शहर के रहने वाले ली का वजन 4 साल की उम्र में 42 किलो था, जो उसकी उम्र के बच्चों की तुलना में 2.5 गुना अधिक था। बताया जा रहा है कि चीन में 2025 तक 5 साल से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। पिछले महीने जारी की गई वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार 4.85 करोड़ बच्चे मोटापे के शिकार हो चुके हैं।