मिस्त्र के बड़े सैन्य अभियान में16 आतंकी ढेर, 4 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 07:04 PM

16 terrorist killed  egypt launches air strikes

मिस्त्र की सेना द्वारा शुक्रवार से बड़े पैमाने पर शुरू किए सैन्य अभियान दौरान सिनाई क्षेत्र में अब तक 16 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं व  चार गिरफ्तार किए गए हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनका पहला लक्ष्य लगातार हमले कर आतंकियों...

काइरोः  मिस्त्र की सेना द्वारा शुक्रवार से बड़े पैमाने पर शुरू किए सैन्य अभियान दौरान सिनाई क्षेत्र में अब तक 16 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं व  चार गिरफ्तार किए गए हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनका पहला लक्ष्य लगातार हमले कर आतंकियों की कमर तोड़ना है।

सेना ने पिछले कुछ महीनों में आतंकवादियों के 66 ठिकानों के निशाना बनाया है। इनमें हथियारों के डिपो, कार, बाइक आदि शामिल हैं। नए अभियान को विशेष रूप से सिनाई क्षेत्र तक सीमित रखा गया है। वैसे नील डेल्टा और पश्चिम रेगिस्तान के इलाके भी सेना के निशाने पर हैं। मिस्त्र में इस साल मार्च में चुनाव होने हैं।

राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पिछले साल नवंबर में सेना को आतंकियों का 3 महीने के भीतर सफाया करने का आदेश दिया था। गत वर्ष यहां मस्जिद पर हुए एक आतंकी हमले में 300 से अधिक लोग मारे गए थे। पूरे अरब में यह सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। अरब जगत में मिस्त्र सबसे अधिक आबादी वाला देश है। सैन्य अभियान की व्यापकता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसमें मिस्त्र की वायु, जल और थल सेना समेत पुलिस और सीमा रक्षक बल भी हिस्सा ले रहा है।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!