मिस्र में 24 आतंकवादी ढेर, 6 जवान शहीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 04:48 AM

24 terrorists stack in egypt 6 young martyrs

मिस्र के उत्तरी सिनाई में रविवार को सेना की सीमा चौकी पर किए गए हमले में कम से कम 24 आतंकवादियों के मारे गए। इस हमले में मिस्र की सेना के छह जवान भी शहीद हो गए। मिस्र सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में 24 आंतकवादी मारे जा चुके हैं और सेना के...

इस्माइलिया: मिस्र के उत्तरी सिनाई में रविवार को सेना की सीमा चौकी पर किए गए हमले में कम से कम 24 आतंकवादियों के मारे गए। इस हमले में मिस्र की सेना के छह जवान भी शहीद हो गए। मिस्र सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में 24 आंतकवादी मारे जा चुके हैं और सेना के छह जवान शहीद हुए हैं। 

सेना के बयान में अन्य कोई विवरण नहीं दिया गया, लेकिन सुरक्षा और चिकित्सा स्रोतों ने बताया कि सुरक्षाबलों के 20 जवान इस हमले में घायल हुए हैं। जबकि 100 से ज्यादा आतंकवादियों ने सीमावर्ती शेख जुवेद कस्बे की दक्षिणी चौकियों पर बार-बार हमला किया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने कार बम और रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किया। 

आतंकवादियों की हल्के हथियारों के साथ सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ भी हुई। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मिस्र लंबे समय सिनाई और पेनिनसुला में आईएस के आतंकवादियों से लड़ रहा है। वर्ष 2013 से सिनाई और पेनिनसुला में मिस्र की सेना और पुलिस के हजारों जवान शहीद हो चुके हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!