भूमध्य सागर में नाव डूबने से 250 लोगों के मरने की आशंका

Edited By ,Updated: 24 Mar, 2017 10:32 AM

250 feared dead in new med migrant boat sinkings

लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक रेस्क्यू बोट को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं, जिसके बाद करीब 250 अफ्रीकन माइग्रेंट्स के मारे जाने की आशंका ...

रोम: लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक रेस्क्यू बोट को रबर की दो डूबी हुई नाव मिली हैं, जिसके बाद करीब 250 अफ्रीकन माइग्रेंट्स के मारे जाने की आशंका है। अब तक 5 डेड बॉडी बरामद की गई है। स्पेनिश चैरिटी प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स ने यह जानकारी दी है। 


जानकारी मुताबिक, ये हादसा गुरुवार सुबह हुआ। प्रोएक्टिवा की स्पोक्सपर्सन लौरा लानुजा ने कहा, "नावों के आकार से पता चलता है कि इनमें 250 से ज्यादा लोग सवार रहे होंगे।" राहत और बचाव कार्य में शामिल इटली तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने प्रोएक्टिव दल के जहाज गोल्फो अज्जुरो पर पांच शवों के मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जहाज अभी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यहीं मौजूद रहेगा।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच समझौते के बाद और ग्रीस के रास्ते प्रवासियों के आने पर रोक लगा दी गई थी जिसके बाद बड़ी संख्या में प्रवासियों ने मध्य भूमध्यसागरीय क्षेत्र को पार करने की कोशिश की। प्रवासी मामलों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन के अनुसार इस साल भूमध्यसागर पार करने की कोशिश में अबतक 559 लोगों की मौत हो गई है वहीं वर्ष 2016 में भूमध्यसागर पार करने की कोशिश करने में लगभग 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!