पाक ने सिख श्रद्धालुओं को दी ये राहत

Edited By ,Updated: 10 Nov, 2016 05:56 PM

3 316 sikh pilgrims got pakistan visa

भारत -पाक संबंधों में चल रही कड़वाहट के बावजूद पाकिस्तान ने 3000 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर राहत पहुंचाई  है...

इस्लामाबादः  भारत -पाक संबंधों में चल रही कड़वाहट के बावजूद पाकिस्तान ने 3000 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर राहत पहुंचाई  है। वे लाहौर के पास ननकाना साहिब में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेंगे। सिखों के पहले गुरु नानक देव का यहीं पर जन्म हुआ था। सिख तीर्थयात्री 12 से 21 नवंबर तक की यहां की यात्रा पर रहेंगे।

पाकिस्तानी उच्चायोग के काउंसलर (प्रैस) मंजूर अली मेमन ने 3,316 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का प्रयास दोनो देशों के लोगों को जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का है।

उच्चायोग ने तीर्थ यात्रियों को 1974 के द्विपक्षीय प्रोटोकाल के तहत निर्धारित संख्या से ज्यादा वीजा जारी किए हैं। गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रॉय भोई की तलवा गांव में हुआ था। लाहौर के पास यह स्थान अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थिति विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!