चीन में बस हादसे में 3 लोगों की मौत, 36 घायल
Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 09:56 PM
मध्य चीन के हुबई प्रांत में एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। शहर की सरकार ने बताया कि हादसा हुबई के सुजहौ सिटी में शनिवार शाम करीब 6.50 मिनट पर हुई। यह बस शंघाई से दक्षिण-पश्चिम चीन के...
बीजिंग: मध्य चीन के हुबई प्रांत में एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। शहर की सरकार ने बताया कि हादसा हुबई के सुजहौ सिटी में शनिवार शाम करीब 6.50 मिनट पर हुई।
यह बस शंघाई से दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगडु की ओर जा रही थी। बस में 46 लोग सवार थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रविवार को खबर दी है कि राजमार्ग पर बस पलट जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।