Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 10:08 PM
श्रीलंका में पिछले हफ्ते शादी के बंधन में बंधा एक जोड़ा प्रशासनिक जांच के घेरे में आ...
कोलम्बो: श्रीलंका में पिछले हफ्ते शादी के बंधन में बंधा एक जोड़ा प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गया है। मामला है शादी के दौरान पहनी गई दुल्हन की साड़ी का। दुल्हन ने लंबी साड़ी क्या पहनी, बैठे-बिठाए इनके लिए परेशानी हो गई।
अपनी शादी में दुल्हन ने बेहद ही लंबी साड़ी पहनी थी जिसे संभालने के लिए सरकारी स्कूल के 250 बच्चों को तैनात किया गया था। दुल्हन की साड़ी तकरीबन 3.2 किलोमीटर लंबी थी जिसे पकडऩे के लिए बच्चों को कैंडी शहर की सड़कों पर खड़ा किया गया था। अब प्रशासन शादी जैसे कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से इस तरह काम करवाए जाने की जांच कर रहा है।